आसनसोल: बीते दो दिनों से लापता अंडाल ब्लॉक के माधवपुर निवासी लक्खी बाउरी के 7 वर्षीय बेटे सौरव बाउरी का शव रविवार सुबह पास के ही जंगल से मिला। इस घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बच्चे के हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाय। पुलिस दो दिन से लापता बच्चे का कोई सुराग नहीं खोज पाई थी। शुक्रवार को ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने अंडाल थाना के सामने प्रदर्शन किया था। बताया जाता है कहा कि बीते बुधवार शाम 3 बजे से बच्चा लापता हो गया था। बच्चे की दो दिन से कोई खबर नहीं मिल रही थी। बच्चे की मां लक्खी बाउरी ने कहा था कि उनका बेटा बुधवार शाम 3 बजे से लापता हो गया। उन्होंने बच्चे की लापता होने की शिकायत अंडाल थाना में दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस शनिवार कोई सुराग खोज नहीं सकी। जिस महिला ने अंतिम बार बच्चे को देखा था पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाना लायी थी। उससे पूछताछ कर छोड़ दिया गया था।