झाड़ग्राम : परिवर्तन यात्रा के स्वागत में भाजयुमो की बाइक रैली

झाड़ग्राम, 05 मार्च । भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से परिवर्तन यात्रा के आगमन से एक दिन पूर्व गुरुवार को नयाग्राम क्षेत्र में विशाल बाइक रैली निकाली गई। यह बाइक रैली रन्टुआ मोड़ से शुरू होकर छातिनाशोल तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया।
रैली में झाड़ग्राम जिला भाजयुमो के अध्यक्ष रणजीत सेन, नयाग्राम विधानसभा के महासचिव राकेश महतो, विधानसभा उपाध्यक्ष रूपकमल जाना सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साह व्यक्त किया और क्षेत्र में जनसमर्थन बढ़ाने का आह्वान किया।


भाजयुमो के अध्यक्ष रणजीत सेन ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश में बदलाव की आकांक्षा को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि युवाओं और आम जनता के सहयोग से यह यात्रा जन-जन तक परिवर्तन का संदेश पहुंचाएगी।
वहीं, सह-सभापति रूपकमल जाना ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को परिवर्तन यात्रा के उद्देश्य से अवगत करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में युवाओं का उत्साह इस बात का संकेत है कि लोग बदलाव चाहते हैं।
इस अवसर पर भाजयुमो के सदस्य चंदन मोहंती और अरिंदम बारिक भी मौजूद रहे। चंदन मोहंती ने इसे सुशासन और विकास की मांग का अभियान बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *