सिलीगुड़ी में अत्याधुनिक अदालत भवन का होगा निर्माण : मलय घटक

सिलीगुड़ी, 05 मार्च । राज्य के कानून मंत्री मलय घटक ने सिलीगुड़ी में एक अत्याधुनिक अदालत भवन बनाने का आश्वासन दिया है। गुरुवार को मंत्री सिलीगुड़ी अदालत पहुंचे और वहां वकीलों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और लंबे समय से चली आ रही मांगों पर चर्चा की।

दरअसल, काफी समय से सिलीगुड़ी में आधुनिक और बेहतर बुनियादी सुविधाओं से लैस अदालत भवन बनाने की मांग उठ रही थी। इसके मद्देनजर कानून मंत्री पहले बार एसोसिएशन पहुंचे और वकीलों की बात ध्यान से सुनी।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही कई जिलों में नए अदालत भवन बना चुकी है। जलपाईगुड़ी में सर्किट बेंच का भवन भी राज्य सरकार की पहल पर बनाया गया है।

कानून मंत्री ने बताया कि सिलीगुड़ी में करीब दस मंजिला अत्याधुनिक अदालत भवन बनाने की योजना है। हालांकि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले उच्च न्यायालय की मंजूरी जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और उच्च न्यायालय से अनुमति मिलते ही जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
मंत्री की इस घोषणा से सिलीगुड़ी के वकीलों में उम्मीद जगी है। लंबे समय से लंबित उनकी मांग अब पूरी होने की संभावना जताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *