होली एवं दोलयात्रा के दिन हुड़दंग और नशे में घूमने के आरोप में 607 गिरफ्तार

 

कोलकाता, 05 मार्च । होली एवं दोलयात्रा के दौरान किसी भी तरह की अशांति और अप्रिय घटना को रोकने के लिए कोलकाता पुलिस हर साल कड़े कदम उठाती है। इस वर्ष भी सुरक्षा के लिहाज से पूरे शहर में व्यापक इंतज़ाम किए गए थे। इन दो दिनों में अभद्र व्यवहार और नशे की हालत में घूमने के आरोप में कुल 607 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, होलीके दिन अभद्र व्यवहार और नशे की हालत में घूमने के आरोप में मंगलवार को 330 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि बुधवार को 277 लोगों को हिरासत में लिया गया। इस तरह दो दिनों में कुल 607 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार, शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए अलग-अलग इलाकों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए छोटे-बड़े मिलाकर कुल 398 पुलिस पिकेट लगाए गए थे। इसके अलावा निगरानी के लिए मोटर बाइक पेट्रोलिंग और पीसीआर वैन में पुलिसकर्मी तथा अधिकारी लगातार तैनात रहे।
पिछले कुछ वर्षों में दोल के दिन नशे में धुत और लापरवाह चालकों की वजह से शहर में कई बड़ी दुर्घटनाओं के उदाहरण सामने आए हैं। इस बार ऐसी किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लालबाज़ार की ओर से पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश देने के साथ-साथ कई दिशा-निर्देश भी जारी किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *