अंडाल मे दामोदर नदी में डूबने से युवक की मौत, स्नान के दौरान हुआ हादसा

अंडाल। अंडाल थाना क्षेत्र अंतर्गत के मदनपुर स्थित दामोदर नदी मे स्नान करने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। यह दुखद घटना सोमवार को लगभग दोपहर घटी, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मृतक की पहचान दिलीप बाउरी (आयु 35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह स्थानीय बासका गोसाईडांगा क्षेत्र का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिलीप बाउरी सोमवार को नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, किंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। वही घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, नदी के इस घाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिसके कारण पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से घाट पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके.इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है तथा पूरे इलाके में मातम का माहौल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *