पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में जुटी चुनाव आयोग की टीम

कोलकाता, 02 मार्च । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को चुनाव आयोग की एक प्रतिनिधि टीम ने बैठक की। बैठक में सीनियर डेप्युटी इलेक्शन कमिश्नर, डेप्युटी इलेक्शन कमिश्नर और आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
प्रतिनिधि टीम ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य की पुलिस, प्रशासन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी, केंद्रीय बलों के नोडल अधिकारी तथा विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारियों के साथ चरणबद्ध बैठकें की।


बैठक राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल, राज्य के विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिव्येंदु दास, अरिंदम नियोगी, राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी आनंद कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक का उद्देश्य राज्य में चुनावी तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और सभी संबंधित एजेंसियों के समन्वय की समीक्षा करना था, ताकि शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *