होली प्रीति सम्मेलन में उमड़ा उत्साह, सुभाष अग्रवाला रहे शामिल

कोलकाता। कोलकाता में केबल टीवी इक्विपमेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली प्रीति सम्मेलन का उत्साहपूर्ण एवं भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवी सुभाष अग्रवाला विशेष रूप से उपस्थित रहे।


इस अवसर पर सुभाष अग्रवाला ने समारोह में शामिल होकर आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने सम्मेलन की शानदार व्यवस्था एवं उत्साहपूर्ण वातावरण की सराहना करते हुए इसमें शामिल होकर स्वयं को सम्मानित एवं गौरवान्वित महसूस करने की बात कही।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का माहौल और भी उल्लासमय बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *