
रानीगंज/ उखड़ा बरनवाल समाज की और से होली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ,होली महोत्सव का शुभारंभ राजेन्द्र बरनवाल, अनुपम बरनवाल, निराला मधुकर, डॉ. मनोज कुमार, दीपक बरनवाल, संजय बरनवाल, मनोज बरनवाल, गोपी बरनवाल तथा रमेश बरनवाल सहित अन्य गणमान्यजनों द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया ,इसके बाद बुलबुल बरनवाल, संतोष बरनवाल, मुकेश बरनवाल, विजय बरनवाल एवं महिलाओं गीता , मीनाक्षी , नीलम , अंजू , रीना आदि ने महाराजा अहिवरण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत किया ,फिर अंशु , रूबी , राखी , सुषमा , वंदना, झाँसी , संध्या , प्रेमलता , प्रतिमा सहित अनेक महिलाओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया ,उपस्थित सभी सदस्यों ने पुष्पांजलि एवं गुलाल अर्पित करके होली उत्सव की गरिमा को और बढ़ाया, इस अवसर पर बरनवाल समाज के लगभग 100 पुरुष, महिलाएँ एवं बच्चे सम्मिलित हुए कार्यक्रम में होलिका दहन और होली पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला गया, कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतियाँ की गईं जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया उपस्थित जनसमूह ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दिया ।
