शिंजो आबे का था बंगाल से विशेष नाता : ममता बनर्जी

 

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जापान के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का बंगाल से विशेष नाता होने का दावा किया है। शनिवार को जापानी दूतावास को लिखे अपने एक शोक संदेश में ममता ने कहां है कि शिंजो आबे का संबंध पश्चिम बंगाल से काफी गहरा था। उनके नृशंस हत्या से हमें बहुत पीड़ा हुई है। उन्होंने न केवल भारत और जापान के बीच संबंधों को मजबूत किया बल्कि बंगाल के साथ भी उनका विशेष संबंध था। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
कोलकाता में जापान के महावाणिज्य दूत नाकागावा कोइची को लिखे एक पत्र में बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के जापान के साथ उत्कृष्ट व्यापार, औद्योगिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। इन संबंधों को गहराई देने में आबे ने अतुलनीय भूमिका निभाई थी।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान शिंजो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना के विरोध में आज शनिवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी। आज देशभर के सभी सरकारी कार्यालयों पर तिरंगे झंडे को आधा झुका दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?