
रानीगंज / रानीगंज कोईलांचल में महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाने एवं समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को रानीगंज फ्रेंड्स क्लब की तरफ से इंस्टॉलेशन समारोह के दौरान आरके होटल के वातानुकूलित हाल में भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया । *सम्मानित की जाने वाली महिलाएं* । रक्तदान आंदोलन की नायिका कनकना सिन्हा, लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने में सफल नायिका सह इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष अनिशा दुबे भुवालका, समाज सेवा के क्षेत्र में अहम योगदान की नायिका शिल्पा भालोटीया, मारवाड़ी युवा मंच की महिला विंग देवी शक्ति की अध्यक्ष स्वीटी लोहिया, लायंस क्लब गरिमा की प्रमुख। स्नेहा साव, लायंस क्लब की पदाधिकारी शशि कौर, को सम्मानित किया गया। प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट रुबी गढ़वाल एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट रश्मी टोडानी, व्यवसाय के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली वाणी खेतान, भारत का प्रतिष्ठित बेकर्स इंडस्ट्री एवं धोबीलाइट की डायरेक्टर दिप्ती सराफ , व्यवसाय के क्षेत्र में सफल महिला अभिलाषा चौधरी , लोगों के स्वास्थ्य बेहतर करने में अहम भूमिका निभाने वाली नायिका पूनम केजरीवाल, वेस्टर्न डांस एकेडमी की नायिका सोनल पातेसरिया, लड़कियों में बंगाली कलचर की नृत्य प्रतिभा में सफल नायिका पियाली भट्टाचार्यजी प्रमुख है। फ्रेंड्स क्लब के नवनियुक्त महासचिव अनूप सराफ ने बताया की रानीगंज की महिलाएं विभिन्न महिला विंग की स्थापना करके सेवा का अभूतपूर्व कार्य कर रही हैं उनके हौसले को अफजाई करने के उद्देश्य से उनका सम्मान किया गया है। महिलाओं के सम्मान समारोह में उद्योगपतियों में उपस्थित सुंदर भालोटीया, राहुल अग्रवाल ,निरंजन गौरी सरिया ,जुगल किशोर गुप्ता , मनोज ओझा ,देवेंद्र साव मुख्य रूप से उपस्थित थे।
