आसनसोल के वार्ड 48 में मूलभूत सुविधाओं का अभाव: भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने जनसंपर्क अभियान के दौरान उठाए गंभीर सवाल, आंदोलन की चेतावनी

आसनसोल। आसनसोल शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी एवं भाजपा के ऊर्जावान नेता कृष्णा प्रसाद के द्वारा इन दिनों शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज वे आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 48 में पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया और नगर निगम प्रशासन तथा संबंधित पार्षद पर उपेक्षा का आरोप लगाया. वही भाजपा नेता ने बताया कि दिन की शुरुआत उन्होंने वार्ड 48 में पूजा-अर्चना के साथ की। इसके पश्चात प्रातःकालीन भ्रमण (मॉर्निंग वॉक) के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद बूथ संख्या 180, 181, 182, 183, 184 और 185 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड के पार्षद द्वारा क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी की गई है। उनके अनुसार, कई स्थानों पर बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव देखने को मिला। एक स्थान का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि आमने-सामने स्थित दो घरों के बीच कचरे का बड़ा ढेर जमा है। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि नियमित कचरा निष्पादन की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। यही नहीं, शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण कुछ लोग खुले में शौच करने को विवश हैं, जिससे क्षेत्र में अस्वच्छता और दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है। वही भाजपा नेता ने कहा कि इस प्रकार की स्थिति में वार्डवासियों का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। उन्होंने दावा किया कि लोगों के बीच भय और असंतोष का माहौल है। जनसंपर्क के दौरान उन्हें पेयजल, स्वच्छता, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याओं की जानकारी मिली। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए वे गंभीरता से पहल करेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आंदोलन भी किया जाएगा, ताकि वार्ड 48 के निवासियों को उनकी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आगामी दिनों में नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं को लेकर राजनीतिक सक्रियता और तेज हो सकती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *