
सूरजगढ़। श्री श्याम दरबार सूरजगढ़ “निशान संघ” के तत्वावधान में खाटू श्याम जी के लिए 378वीं निशान यात्रा रविवार सुबह 11:15 बजे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सूरजगढ़ से रवाना हुई। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल हुए।
फाल्गुन सुदी द्वादशी के पावन अवसर पर खाटू श्याम जी मंदिर में निशान अर्पित किया जाएगा, जिसके बाद बाबा के शिखर पर निशान चढ़ाया जाएगा। इस धार्मिक यात्रा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।
