नूतन बाजार जगन्नाथ मंदिर में फूलों की रंगारंग होली,भारी भीड़ ने उठाया भक्ति रस का आनंद

कोलकाता, 21 फरवरी | उत्तर कोलकाता के नूतन बाजार स्थित श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर ट्रस्ट ने फाल्गुन मास में फाग महोत्सव के पावन अवसर पर फूलों की अनुपम होली का भव्य आयोजन किया।गया  मंदिर प्रांगण में भारी संख्या में उमड़े भक्तों ने रंगों के बजाय फूलों की होली खेलकर त्योहार का आनंद उठाया। सुप्रसिद्ध कलाकारों के सुमधुर कीर्तन और भजनों के बीच भगवान जगन्नाथ के सान्निध्य में चला यह रंगारंग कार्यक्रम भक्ति रस से सराबोर रहा।

कार्यक्रम के संयोजक मनोज पराशर ने बताया कि होली के लिए करीब 200 किलो विभिन्न प्रकार के फूलों की विशेष व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा, “यह आयोजन प्रतिवर्ष की परंपरा का हिस्सा है, जो भक्तों को रंगों के बजाय फूलों से होली खेलने का सुखद अनुभव कराता है।

“मुख्य अतिथियों में राधेश्याम अग्रवाल, जोड़ासको के विधायक विवेक गुप्ता, चंद्रकांत सराफ, पार्षद विजय उपाध्याय, राजेश सिन्हा, विजय ओझा, साहित्यकार मंजू दुगड़, महावीर बजाज, आचार्य विनोदानंद कुमार, अमर भारतीया, अभ्यूदय दुगड़, जुगल किशोर गुप्ता, पुरुषोत्तम तिवारी, अमित गुप्ता, पवन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कलाकारों ने भजनों की अमृत वर्षा की। अनिल लाटा, नयना गुप्ता, इंद्रजीत ठाकुर, राजू बनारसी, कुमार राज आदि ने प्रस्तुतियां दीं। भजनों का संचालन महेश खत्री और सचिदानंद पारीख ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन महावीर प्रसाद रावत ने कि।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिभा पराशर, स्नेह कुमार, विश्वनाथ फलदार, संजय सोनकर, सुमीत गुप्ता, दिलिप सोनकर, मुन्ना गुप्ता, सचिन सोनकर, सुरेश केशरी, लक्ष्मण सोनकर, सनी सिंह, विनोद सोनकर समेत कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *