आसनसोल के निशानेबाज अभिनव शाह को डिप्टी मेयर ने दिया मुख्यमंत्री का प्रशस्ति पत्र

 

आसनसोल, 17 फ़रवरी । आसनसोल के युवा निशानेबाज अभिनव साव ने अपने प्रदर्शनों से आसनसोल का नाम सिर्फ देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी रोशन किया है। अभिनव के इन्हीं प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उनको सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र भेजा गया है। मंगलवार को आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक ने अभिनव के घर जाकर ममता बनर्जी का यह प्रशस्ति पत्र अभिनव को दियाl
इस मौके पर अभिजीत घटक ने कहा कि उनके लिए यह बहुत गर्व का विषय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जो प्रशस्ति पत्र अभिनव को दिया गयाl उसे देने के लिए वह खुद अभिनव के घर आए हैं। उन्होंने कहा कि अभिनव ने अपने प्रदर्शनों से पूरे विश्व में भारत का नाम और आसनसोल का नाम रोशन किया है। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र भेजा जाना और उनके द्वारा उसे प्रशस्ति पत्र को अभिनव के हाथों में देना उनके लिए सौभाग्य का विषय है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर निगम प्रशासन हमेशा अभिनव के और आगे बढ़ने में साथ करता रहेगाI अभिनव ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया। जिन्होंने नगर निगम के डिप्टी मेयर के हाथों उन्हें यह प्रशस्ति पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा ऐसे ही उनकी हिम्मत बढ़ाई जाती रही तो वह भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *