रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर का सराहनीय कदम, दिव्यांगों को मिलेगा मुफ्त कृत्रिम अंग

आसनसोल। रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर की ओर से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बिना किसी खर्च के हाथ और पैर प्रत्यारोपण (कृत्रिम अंग) करने की पहल की गई है। शनिवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में संस्था के অন্যতম कर्णधार शचीन राय ने यह जानकारी दी।
पत्रकार वार्ता में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, वासिमुल हक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। शचीन राय ने बताया कि रोटरी क्लब की पहल पर 20 मार्च से 22 मार्च तक तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जयपुर से डॉक्टरों की एक विशेष टीम आसनसोल पहुंचकर उपस्थित लोगों के बीच अंग प्रत्यारोपण का कार्य करेगी। इसके अलावा आसनसोल के बाहर बांकुड़ा, पुरुलिया तथा अन्य दूरदराज इलाकों से जो लोग प्रत्यारोपण के लिए आएंगे, उनके और उनके साथ आने वाले परिजनों के लिए संस्था की ओर से पूरी तरह मुफ्त ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
संस्था की ओर से बताया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और गरीब लोगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *