
कोलकाता । पी एस मैग्नम स्थित प्रेममय भक्ति मंदिर के सप्तम वार्षिकोत्सव के अवसर पर पण्डित शिवकुमार शर्मा एवम् श्रद्धालु भक्तों द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ में सभी भाव विभोर हो गये । मुकेश अग्रवाल एवम् श्रीबल्लभ दुजारी ने बताया रविवार 15 फरवरी को सामूहिक रुद्राभिषेक, सोमवार 16 फरवरी को ठाकुरजी की परिक्रमा एवम् भागवताचार्य श्रीनिवास शर्मा (श्रीजी) के सानिध्य में बृज महोत्सव होगा । प्रेममय भक्ति मन्दिर परिवार की ओर से मुकेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, रवि गोयल, श्रीबल्लभ दुजारी, समितेष अग्रवाल, चन्द्र प्रकाश गाड़ोदिया, ओमप्रकाश तोसावड़, नारायण दास भट्टड़, सुचिता भानीरामका, जगदीश बेरिया, राजेश भालोटिया, विनोद तोषनीवाल, के के खंडेलवाल, रविन्द्र श्रीमाल, संजय प्रीथानी, पवन बांठिया, राजेश गर्ग, नीलू अग्रवाल, किरण भट्टड़, माधुरी गाड़ोदिया, एस के गांधी, अनिता दुजारी, शशि अग्रवाल, लता बिहानी, रिंकू मृतुका एवम् पी एस मैग्नम के निवासियों ने श्रद्धालु भक्तों, अतिथियों का स्वागत किया ।
