महाशिवरात्रि पर 156 निःशुल्क चश्मों का वितरण एवं प्राथमिक चिकित्सा शिविर आयोजित’

मालिया-हामिरागाछी । 15 फरवरी महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में सोसाइटी बेनिफिट सर्कल द्वारा शनिवार, 14 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे से हामीरागाछी स्थित संस्था के चिकित्सालय से डॉ. शमीम अहमद के नेतृत्व में निःशुल्क 156 चश्मों का वितरण किया गया। इनमें से 96 चश्मे 8 फरवरी को मार्गदर्शक स्वर्गीय राज कुमार बोथरा की स्मृति में आयोजित मेगा स्वास्थ्य जाँच एवं नेत्र परीक्षण शिविर में आए रोगियों को प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त सायं 4:00 बजे से श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के आवासीय प्रांगण में यात्रियों एवं कांवड़ियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कौशिक साहु, अंजलि प्रधान एवं विदिशा के सेवाभाव से नि:शुल्क चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष पवन बंसल सहित महेश काबरा, सुमित झुनझुनवाला, चुन्नीलाल पटेल, बिनोद अग्रवाल एवं अरुण झुनझुनवाला आदि सदस्यों की विशेष भूमिका रही।
अध्यक्ष श्री बंसल ने बताया कि भविष्य में सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक एवं विस्तारित रूप से संचालित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *