रानीगंज के बल्लवपुर फाड़ी की नई प्रभारी नसरीन सुल्ताना को प्रेस क्लब ऑफ शिल्पाँचल कि ओर से किया सम्मानित

रानीगंज। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले रानीगंज थाना क्षेत्र के बल्लवपुर फाड़ी में नई प्रभारी के रूप में नसरीन सुल्ताना ने अपना पदभार ग्रहण किया है। उनके कार्यभार संभालते ही क्षेत्र में नई उम्मीद और विश्वास का माहौल देखा गया। पदभार ग्रहण के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ शिल्पाँचल की ओर से एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इस मौले पर बल्लवपुर फाड़ी की नई प्रभारी नसरीन सुल्ताना को पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारी और स्थानीय पत्रकारगण उपस्थित रहे। सभी ने नई फाड़ी प्रभारी का अभिनंदन करते हुए उनके सफल एवं पारदर्शी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। मौके पर प्रेस क्लब के पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में पुलिस प्रशासन और मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। दोनों के बीच सकारात्मक संवाद और सहयोग से न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिलती है, बल्कि आम जनता में जागरूकता भी बढ़ती है। बल्लवपुर फाड़ी क्षेत्र औद्योगिक एवं घनी आबादी वाला इलाका है। यहां विभिन्न उद्योगों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और आवासीय बस्तियों की मौजूदगी के कारण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता की आवश्यकता रहती है। ऐसे में नई प्रभारी के रूप में नसरीन सुल्ताना की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वही स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
पदभार ग्रहण करने के बाद नसरीन सुल्ताना ने कहा, “मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निभाऊंगी। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और जनता के बीच विश्वास का संबंध और मजबूत किया जाएगा।” उन्होंने यह भी संकेत दिया कि क्षेत्र में नियमित गश्त, संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी तथा सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। इस मौके पर प्रेस क्लब ऑफ शिल्पाँचल के प्रतिनिधियों ने कहा कि मीडिया समाज का आईना है और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करने में अहम भूमिका निभाता है। समय-समय पर संवाद, समन्वय और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग से जनहित के मुद्दों को सही दिशा दी जा सकती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की शांति और विकास के लिए मीडिया हरसंभव सहयोग करेगा। वही नई प्रभारी के पदभार ग्रहण से स्थानीय नागरिकों और व्यवसायियों में भी विश्वास का माहौल देखने को मिला। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में न केवल अपराध नियंत्रण मजबूत होगा, बल्कि आम नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता और बेहतर जनसंपर्क का लाभ मिलेगा। इसके साथ स्थानीय लोगों ने नई प्रभारी के नेतृत्व में बल्लवपुर फाड़ी क्षेत्र में एक नई कार्यशैली और सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *