जामुड़िया मे बांग्ला पक्खो की ओर से उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों को किया गया उत्साहवर्धन

जामुड़िया। जामुड़िया के बहादुरपुर उच्च विद्यालय के उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आज जामुड़िया बांग्ला पक्खो की ओर से एक विशेष शुभकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के की ओर से विद्यालय पहुंचकर छात्रों को पानी की बोतल और फूल देकर उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जिला सचिव अक्षय बंद्योपाध्याय, जामुड़िया विधानसभा के सचिव प्रोफेसर सौविक चट्टोपाध्याय, सह-सचिव नाफिज मलिक, सदस्य शेख शमीम, सौमित्र चटर्जी, प्रसनजीत बनर्जी, मोंटू मुखर्जी, खैरुल शेख सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। इस मौके पर सौविक चट्टोपाध्याय ने कहा कि उच्च माध्यमिक परीक्षा विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ यदि परीक्षा दी जाए तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर परीक्षा देने की सलाह दी और अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने का संदेश दिया। आगे उन्होंने कहा कि छात्र ही देश और समाज का भविष्य हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। इसके साथ उन्होंने  सभी परीक्षार्थियों को सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं और उनके बेहतर परिणाम की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *