
जामुड़िया। जामुड़िया के काली पहाड़ी और निघा के बीच राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर स्थित एक झोपड़ीनुमा होटल में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इससे प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। मामले की जांच की जा रही है।
