
जामुड़िया। आसनसोल की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर जामुड़िया के चंदा मोड़ के समीप एक सड़क दुर्घटना की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार दुर्गापुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही लॉरी (रजिस्ट्रेशन नंबर WB-37E-4585) ने स्कूटी (WB37K-1378) को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद तत्काल एनएच एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया। साथ ही उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों को मलिक कार पार्किंग में सुरक्षित रख दिया गया है। मौके पर स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
