‘आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान’ परियोजना के तहत करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास

 

जलपाईगुड़ी । ‘आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान’ परियोजना के तहत जिले के राजगंज ब्लॉक के विधायक खगेश्वर राय ने बुधवार को कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया। राजगंज ब्लॉक के कुकुरजान, संन्यासीकाटा, बिन्नागुड़ी और मान्तादाड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्रों में अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से इन कार्यों की शुरुआत की गई।

बिन्नागुड़ी क्षेत्र में लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। स्थानीय निवासियों के प्रस्तावों के आधार पर सड़क निर्माण एवं मरम्मत, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइट स्थापना तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यों की शुरुआत नारियल फोड़कर की गई।
राजगंज ब्लॉक के विधायक खगेश्वर राय ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान कर क्षेत्र के समग्र विकास को गति देना है।

इस अवसर पर राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष रूपाली दे सरकार, जिला परिषद सदस्य रणबीर मजूमदार संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधान समिजुद्दीन अहमद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *