पिंगला माकपा के पूर्व प्रधान कमल जाना मंत्री तृणमूल में शामिल

पश्चिम मेदिनीपुर, 11 फरवरी । जिले के पिंगला प्रखंड के नौ नंबर क्षेत्र के माकपा के पूर्व प्रधान कमल जाना ने बुधवार सुबह तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने सबंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राज्य के सिंचाई मंत्री मानस रंजन भुइयां की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
जानकारी के अनुसार, कमल जाना मंत्री के पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से तृणमूल कांग्रेस का झंडा हाथ में लेकर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर मंत्री मानस रंजन भुइयां के अलावा नौ नंबर क्षेत्र तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष शुभेंदु जाना, क्षेत्रीय कमेटी के सदस्य चिन्मय पाड़ी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कमल जाना के इस पार्टी परिवर्तन को पिंगला क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक हलकों में इसे आगामी चुनावी समीकरणों के संदर्भ में भी अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *