
आसनसोल। आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी एवं भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद को अग्रिम जमानत मिल गई है। हाल ही में उनके खिलाफ आसनसोल नॉर्थ थाना में एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
मामले को लेकर कृष्णा प्रसाद ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अदालत में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें राहत मिली। कोर्ट ने राज्य पक्ष को नोटिस जारी करते हुए आगे की तारीख निर्धारित की है और जांच अधिकारी को किसी भी तरह की कठोर कार्रवाई से पहले निर्धारित समय पूर्व सूचना देने का निर्देश दिया है। जमानत मिलने के बाद कृष्णा प्रसाद ने कहा कि यह सत्य की जीत है। उन्होंने कहा कि सच हमेशा जीतता है और वे लगातार समाज की सेवा में लगे रहे हैं तथा आगे भी समाज की सेवा करते रहेंगे। इस घटनाक्रम के बाद उनके समर्थकों में संतोष का माहौल देखा जा रहा है। मामले में अगली सुनवाई नियत तिथि पर होगी।
