रानीगंज में सोशल हार्मनी के संदेश के साथ भव्य मैराथन का आयोजन, 483 धावकों की भागीदारी ने रचा नया उत्साह

रानीगंज। रानीगंज में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का मजबूत संदेश देते हुए रविवार को एक भव्य मैराथन रेस का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन सियारशोल बाबूपाड़ा स्थित “फिरे देखा प्रतीति वेलफेयर सोसायटी” की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
करीब पाँच किलोमीटर लंबी इस मैराथन की शुरुआत रानीगंज के शिशुबगान मोड़ से हुई। मैराथन का रूट एन.एस.बी. रोड, सियार रोड, इतवारी मोड़, पी.एन. मालिया रोड से होते हुए पुनः शिशुबगान फुटबॉल मैदान में समाप्त हुआ। पूरे मार्ग पर खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों की भीड़ देखने को मिली, जिन्होंने तालियों और नारों के साथ धावकों का उत्साहवर्धन किया। इस मैराथन में पुरुष और महिला वर्ग को मिलाकर कुल 483 प्रतिभागियों ने भाग लिया। छोटे बच्चों से लेकर युवा और वरिष्ठ नागरिकों तक की भागीदारी ने आयोजन को और भी खास बना दिया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल बना रहा। संस्था के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह फिरे देखा प्रतीति वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित मैराथन का तीसरा वर्ष है। हर वर्ष आयोजन को एक विशेष सामाजिक थीम के साथ जोड़ा जाता है। इस वर्ष की थीम “सोशल हार्मनी” रखी गई थी, जिसका उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता को बढ़ावा देना है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से यह मैराथन लगातार सफलता के साथ आयोजित की जा रही है। इस वर्ष आयोजन की एक विशेष बात यह रही कि केन्या से आए चार धावकों ने भी इस मैराथन में हिस्सा लिया। ये सभी वर्तमान में स्टूडेंट वीज़ा पर भारत में रह रहे हैं, जिनकी भागीदारी ने आयोजन को अंतरराष्ट्रीय रंग भी दिया। मैराथन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पूरे रूट पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत, पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा संस्था के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और एकता का संदेश भी देते हैं।
स्थानीय नागरिकों ने भी इस मैराथन की जमकर तारीफ की और इसे सामाजिक एकता, स्वास्थ्य जागरूकता और भाईचारे को मजबूत करने वाला सराहनीय कदम बताया। कुल मिलाकर, रानीगंज में आयोजित यह मैराथन न सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता रही, बल्कि सोशल हार्मनी का सशक्त संदेश देने वाला यादगार आयोजन साबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *