एआईएमआईएम ने भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल के खिलाफ हीरापुर थाना मे ज्ञापन सौंपा

आसनसोल। पश्चिम बंगाल राज्य एआईएमआईएम नेता एवं पश्चिम बर्धमान जिला एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में एआईएमआईएम का एक प्रतिनिधिमंडल आसनसोल–दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत हीरापुर पुलिस स्टेशन पहुँचा। जहाँ एआईएमआईएम प्रतिनिधिमंडल ने आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल के खिलाफ़ FIR दर्ज कराने के उद्देश्य से पुलिस को ज्ञापन सौंपा। एआईएमआईएम नेताओं का आरोप है कि विधायक अग्निमित्रा पॉल ने विधानसभा और अपने सार्वजनिक भाषणों में मदरसा शिक्षा को लेकर अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की हैं, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय की भावनाएँ आहत हुई हैं। प्रतिनिधिमंडल ने इसे संविधान के मूल्यों और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ़ बताया। वही इस मामले को लेकर एआईएमआईएम का एक प्रतिनिधिमंडल
हीरापुर पुलिस थाना के प्रभारी सौमेन बनर्जी से मोलकात कर इस मामले को पर उचित करवाई करने की मांग की.एआईएमआईएम नेताओं के अनुसार, थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि वे जल्द ही इसको लेकर करवाई की जाएगी।


इस मौके पर एआईएमआईएम नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए। वही इस मौके पर राज्य के नेता एवं जिला अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है, इसके बावजूद राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उन्होंने सवाल किया कि“क्या तृणमूल कांग्रेस सिर्फ़ अल्पसंख्यकों के वोट चाहती है? क्या वह अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए कोई ठोस कदम उठाएगी?” एआईएमआईएम नेताओं ने यह भी मांग की कि भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक की चुप्पी पर भी नाराज़गी जताई। दानिश अज़ीज़ ने कहा कि राज्य के कानून मंत्री होने के नाते मलय घटक को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर कार्रवाई करनी चाहिए। एआईएमआईएम ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी आसनसोल–दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। इस मौके दानिश अज़ीज़ के अलावा एजाज़ अहमद
एडवोकेट मेराज अख्तर हासमी मंसूर आलम अरशद खान साजिद खान सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *