
कोलकाता – कैलिफ़ोर्निया । नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (जेपीएल) ने भारतीय मूल के श्रेयांश दफ्तरी (परसेप्शन सिस्टम्स समूह में ग्रुप लीडर, रोबोटिक्स टेक्नोलॉजिस्ट) को नासा अर्ली कैरियर एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया है, जो प्रयोगशाला के प्रतिष्ठित सम्मान में से एक है । नासा अर्ली कैरियर एचीवमेंट पुरस्कार 10 वर्ष की अवधि में उत्कृष्ट सेवाओं के लिये प्रदान किया जाता है । यह जेपीएल के प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है, जो न केवल वैज्ञानिक और तकनीकी उत्कृष्टता का, बल्कि नेतृत्व, प्रेरणा और दृष्टि का भी सम्मान करता है । जेपीएल में श्रेयांश दफ्तरी को कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें नासा स्पेस एक्ट अवार्ड 2020, जेपीएल सॉफ्टवेयर ऑफ द ईयर अवार्ड 2020 और 2021 तथा 2022 में जेपीएल वॉयेजर अवार्ड एवम् 2025 में नॉर्थ स्टार अवॉर्ड शामिल हैं । डॉक्टर राजेश कुशवाहा एवम् परिवार के सदस्यों तथा मित्रों ने समाजसेवी पूनम दफ्तरी के पुत्र श्रेयांश दफ्तरी को निरन्तर सफलता के लिये शुभकामना दी है ।
