
रानीगंज। विश्व हिंदू परिषद रानीगंज प्रखंड की ओर से मानवता एवं समाज की सेवा उद्देश्य को लेकर रक्तदान जीवनदान के संकल्प को साकार करते हुए आज एनएसबी रोड स्थित रानीगंज प्रखंड विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 50 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसे आसनसोल जिला अस्पताल के चिकित्सकों के सहयोग से संपन्न कराया गया। रक्तदान शिविर में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद आसनसोल जिला सचिव तेज प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद रानीगंज प्रखंड सचिव विश्वजीत गोराई ने किया। इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के रानीगंज प्रखंड के सचिव विश्वजीत गोराई ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की तरफ से आज दूसरे वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है यहां पर बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करने के लिए आ रहे हैं उन्होंने सभी से रक्तदान करने का आग्रह किया उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से जैसे दूसरे व्यक्ति का लाभ होता है वैसे अपना शरीर भी तंदुरुस्त रहता है इसलिए उन्होंने सभी से बिना डरे रक्तदान करने का आग्रह किया उन्होंने कहा कि आज के रक्तदान शिविर में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी सहित विश्व हिंदू परिषद से जुड़े सभी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित हैं और रक्तदान कर रहे हैं। वही आज के कार्यक्रम में रानीगंज के विशिष्ट चिकित्सक और पिछले विधानसभा चुनाव में रानीगंज से भाजपा प्रत्याशी डॉ बिजन मुखर्जी ने भी रक्तदान किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक होने के नाते को जानते हैं कि रक्तदान कितना जरूरी है कभी-कभी एक बोतल खून भी किसी मरीज की जिंदगी को बचा सकता है इसलिए उन्होंने सभी से रक्तदान करने का आह्वान किया और कहा कि रक्तदान करने से किसी को कोई तकलीफ नहीं होती उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के रानीगंज प्रखंड के सदस्यों को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस वक्त दान शिविर का आयोजन किया। आज के कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद के आसनसोल जिला सचिव तेज प्रताप सिंह के अलावा बिहू मंडल निर्मल नंदी राहुल सिंह रोहन सिंह रितेश दत्ता धीरज गोप अखंड प्रताप सिंह अमित प्रजापति वहीं दुर्गा वाहिनी की तरफ से अर्चिता साव ईशा यादव राखी दां आदि उपस्थित थे।
