
कोलकाता, 26 जनवरी 2026 : गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी प्रतिबद्धता और सक्रियता के लिए प्रसिद्ध गैर सरकारी संगठन “संच फाउंडेशन” ने लगातार तीसरी बार बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया l कोलकाता के रामलीला मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में तकरीबन 150 बच्चों के साथ पहली बार महिलाओं की भी भागीदारी रही l बच्चों को उम्र के हिसाब से तीन भाग में वर्गीकृत किया गया था, एक वर्ग में 7 वर्ष से छोटे बच्चों का था, दूसरा वर्ग 8 – 12 साल के बच्चों का था तथा तीसरा वर्ग 13 साल से अधिक उम्र के बच्चों का था। सभी बच्चों और महिलाओं के बीच 3 लेग रेस, फराॅग रेस, स्पुन एंड लेमन रेस एवं हर्डल रेस जैसी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, इन सभी प्रतियोगिताओं में शामिल बच्चों और महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जे के तिवारी, सन्दन प्रसाद, रमाकांत सिंहा, आलोक चौधरी, विकाश पोद्दार, स्वेता गुप्ता, एन के शर्मा, धीरेंद्र पांडे, गणेश लाखोटिया तथा स्थानीय काउंसलर सबिता रानी दास उपस्थित रही।
प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को उपहार स्वरुप पिग्गी बैंक एवं डोम्स का स्टेशनरी सेट दिया गया, जहाँ एक और पिग्गी बैंक से संस्था ने बच्चों को छोटी बचत के महत्व को समझाया वही स्टेशनरी देकर बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित भी किया l सौरभ गुप्ता और टीम द्वारा पूरे कार्यक्रम को कवर करके एक अहम भूमिका निभाई ।
अलग-अलग प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों और महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया गया तथा अलग-अलग वर्ग में अलग – अलग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को ट्रॉफी देकर भी प्रोत्साहित किया गया।
इस खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में ” संच फाउंडेशन” के सक्रिय कार्यकर्ताओं की महत्पूर्ण भूमिका रही। जिसमें नीतेश वैध, शिवा जी पोद्दार, ऐश्वर्या साह, ईशिका अग्रवाल, प्रशांत सिंह, श्रुति लाखोटिया, सारांश सक्सेना, विश्वजीत बड़ई, जश लाखोटिया, पीयूष अग्रवाल, शिवम जैसवाल, विनय चंडक एवं कारण अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे l आयोजन बेहद सराहनीय एवं सफल रहा l
