श्री दादी भक्त मंडल का रजत जयंती महोत्सव कल

कोलकाता, 17 जनवरी। श्री दादी भक्त मंडल (बड़ाबाजार) का रजत जयंती महोत्सव रविवार (18 जनवरी) को मनाया जाएगा। यह उत्तर कोलकाता के दक्षिणदारी स्थित विवाह बैंक्वेट में मनाया जाएगा। इस मौके पर गजरा, चुनड़ी, अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, मैया का खजाना, अखंड ज्योत, मेहंदी और संगीतमय भजन-कीर्तन होगा। दोपहर‌ सवा एक बजे से कृष्णा यदुवंशी, पवन सराफ, मूलचंद बजाज, विनोद शर्मा और मुकेश गुप्ता भजन रस‌ की सरिता प्रवाहित करेंगे। महोत्सव को सफल बनाने में विनोद खेतान, गणेश सिंघानिया, मुरारीलाल झुनझुनवाला, आनंद सराफ, दीपक सराफ, प्रदीप पोद्दार, राजेश विद्यासरिया, संजय विद्यासरिया, संजय क्याल, संजय शर्मा, शंकरलाल बजाज, सुनील सिंघानिया और विजय धानुका सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *