
जामुड़िया। वादना पर्व यानी बाहा पर्व/सरहुल के पावन अवसर पर जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और आदिवासी संस्कृति के सम्मान की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली.जहां आसनसोल शिल्पांचल विशिष्ट समाजसेवी सह भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने आदिवासी समाज की महिलाओं के बीच बड़े पैमाने पर साड़ी वितरण किया। प्रकृति और परंपराओं से जुड़े वादना पर्व के मौके पर समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने आदिवासी बहुल इलाकों में घर-घर जाकर महिलाओं को साड़ियां वितरित कीं। यह पहल सिर्फ आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रही, बल्कि आदिवासी समाज के साथ आत्मीय जुड़ाव और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश भी देती नजर आई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मां घाघर बुढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। मंदिर में मां का आशीर्वाद लेकर कृष्णा प्रसाद अपनी टीम के साथ जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आदिवासी पाड़ों में पहुंचे और महिलाओं को साड़ियां भेंट कीं। जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 शिवडांगा आदिवासी पाड़ा, वार्ड नंबर 10 नींघा कोलियरी आदिवासी पाड़ा, वार्ड नंबर 12 श्रीपुर समेत सभी आदिवासी पाड़ों में करीब 6 हजार साड़ियों का वितरण किया गया। साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई। समाजसेवी सह भाजपा नेता ने कहा कृष्णा प्रसाद “वादना पर्व के अवसर पर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में साड़ी वितरण का संकल्प लिया है। हमारा उद्देश्य आदिवासी समाज की खुशियों में सहभागी बनना और उनकी संस्कृति के संरक्षण में अपना योगदान देना है। आने वाले तीन से चार दिनों तक आसनसोल, रानीगंज, कुल्टी और बाराबनी विधानसभा क्षेत्रों में भी साड़ी वितरण कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर भाजपा मंडल तीन के अध्यक्ष दीप बनर्जी, दीनबंधु राय, अमित नोनिया, मंगल हांसदा, अनिरुद्ध चक्रवर्ती, विजय प्रकाश सहित कृष्णा प्रसाद की पूरी टीम मौजूद रही। वादना पर्व पर किया गया यह साड़ी वितरण कार्यक्रम न केवल जरूरतमंद महिलाओं के लिए राहत बना, बल्कि आदिवासी संस्कृति के सम्मान और सामाजिक समरसता का भी सशक्त संदेश देता नजर आया।
