पंकज सिंघानिया की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, रक्तदान शिविर में सैकड़ों युवाओं ने किया योगदान

 

कोलकाता, 4 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निष्ठावान कार्यकर्ता, उत्तर कोलकाता भाजपा सचिव, समर्पण संस्था के संस्थापक एवं सैल्यूट तिरंगा उत्तर कोलकाता के अध्यक्ष स्वर्गीय पंकज सिंघानिया की स्मृति में समर्पण परिवार और सैल्यूट तिरंगा के संयुक्त तत्वावधान में बड़ाबाजार के बड़तल्ला स्ट्रीट में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस भावपूर्ण कार्यक्रम में श्रद्धांजलि के साथ स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया। सैकड़ों युवाओं ने रक्तदान कर पंकज सिंघानिया को सच्चा श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिला अध्यक्ष तमघनो घोष, भाजपा पार्षद विजय ओझा, मीनादेवी पुरोहित, सजल घोष, राज्य भाजपा नेता तुषार कांति घोष, रितेश तिवारी, राजू बनर्जी, किशन झंवर, दिनेश पांडे, संजय मंडल, सायंतन बसु, प्रकाश किल्ला, ब्रह्मानंद बंग, पूर्णिमा चक्रवर्ती, भोला सोनकर, पूर्णिमा कोठारी, राजेश राय, श्याम जायसवाल, कुशल पाण्डेय, विकास यादव, माला आचार्य सहित अनेक सामाजिक-राजनीतिक गणमान्यजन उपस्थित हुए।

सभी अतिथियों ने पंकज सिंघानिया के जुझारूपन, सेवा भावना और समर्पण को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बृजेश झा, बृजेश बागड़ी, आशीष त्रिवेदी, प्रीति सेठिया, बबलू साव, नीरज अग्रवाल, रितेश सिंह, हर्ष पंसारी, यश बिनानी, रोशन हलवाई, सिद्धार्थ जैन, आकाश सोनकर, उत्तम माली, चंदन सिंह, विवेक लोहिया, मुकुंद दुबे, रविकांत मिश्रा आदि कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में अथक परिश्रम किया। कोलकाता और हावड़ा से हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *