ग्रेगोरियन नव वर्ष पर रचनाकार ने आयोजित की भव्य काव्य गोष्ठी

कोलकाता। अन्तर्राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था रचनाकार ने ग्रेगोरियन नव वर्ष के स्वागत में गीतकार आलोक चौधरी के आवास पर उनके संयोजन में एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें नगर के वरिष्ठ तथा युवा रचनाकारों ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ साहित्यकार रावेल पुष्प की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम का कुशल संचालन सीमा शर्मा ने किया| सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती को सभी उपस्थित रचनाकारों ने पुष्पांजलि अर्पित की और फिर संस्था की अध्यक्ष रचना सरन ने स्वागत वक्तव्य रखा। उपस्थित रचनाकारों ने बीते वर्ष की  जहां शुभ-अशुभ घटनाओं का जिक्र करते हुए अपनी रचनाओं का पाठ किया वहीं नये साल में देश तथा विश्व में शांति स्थापित करने की भावना व्यक्त करते हुए काव्य सरिता की मधुरता से सबको आप्लावित किया। उपस्थित रचनाकारों में शामिल रहे – सर्वश्री रावेल पुष्प, रचना सरन, चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय अनुरागी, ऊषा जैन, कृष्ण कुमार दूबे, रेखा ड्रोलिया, कविता कोठारी, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. शिप्रा मिश्रा, ललिता जोशी, रामाकांत सिन्हा, नंदू बिहारी, आलोक चौधरी, सीमा शर्मा, मीतू कानोड़िया,भारती मिश्रा, डॉ. उर्वशी श्रीवास्तव, स्वेता गुप्ता स्वेताम्बरी, कमल पुरोहित अपरिचित एवं चांदनी झा| संस्था के संस्थापक सुरेश चौधरी ने तरंग माध्यम से सभी रचनाकारों का आभार व्यक्त किया एवं नये वर्ष में साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में और तेजी लाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *