

कोलकाता। बड़ाबाजार युवक संघ (बड़तल्ला स्ट्रीट) ने 9वें रक्तदान शिविर के साथ लिट्टी-चोखा महोत्सव का भव्य आयोजन बड़तल्ला स्ट्रीट के संगम स्थल पर किया। इस नेक पहल में 80 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया, जिसमें महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। शिविर का उद्घाटन पार्षद संतोष पाठक ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत कमेटी के चेयरमैन मनोज चांदगोठिया ने किया।


हजारों लोगों ने स्वादिष्ट लिट्टी-चोखा का आनंद उठाया, जो बिहारी संस्कृति की झलक पेश करता रहा।

कार्यक्रम में पार्षद विजय ओझा, संजय बक्शी ,महेश शर्मा, विजय उपाध्याय, मीना देवी पुरोहित, राजेश सिन्हा, भारत के प्रसिद्ध बाल कलाकार अरिहंत बाबू, कामाख्या नारायण सिंह, महेश सोनी, चंद्रकांत सराफ (कमेटी अध्यक्ष), रोहित पाठक, विवेक सोनकर, डॉ. गोविंद राजगढ़िया, डॉ. एस.के. सोंथालिया, दीपक बंका,डॉ. अशोक सिंह, भोला यादव, सादाब खान, परवेज खान, मो. सरफराज, सुभाष सिंह, नागेश सिंह, पवन बंसल, विकास यादव, अशोक तिवारी, हरि सोनी, दीपक सिंह, संजय सिंह, नरेश चौधरी, दिलीप सोनकर, छबीलाल सोनकर, लक्ष्मण चंद सोनकर, संजू बर्मन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की सफलता में आकाश माली, मुकेश सोनकर, राहुल महतो, प्रदीप सराफ, अनिल लखोठिया, आलोक झुनझुनवाला, विक्रम सोनकर, जितेंद्र जैन, मंजीत सोनकर, महेंद्र सोनकर, प्रदीप तोदी, राजू सिंह, राजेंद्र सोनकर, नवीन सराफ, कमल गुप्ता, हरि नारायण दुबे, निशा सोनकर, विजयलक्ष्मी सोनकर, सुमित गुप्ता, पंकज सराफ का मुख्य योगदान रहा। मुख्य आयोजनकर्ता पंकज सोनकर ने कार्यक्रम का संचालन किया। यह आयोजन सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बना।

