रक्तदान और निशुल्क रक्त ग्रुप जाँच शिविर का आयोजन

 

कुल्टी (संवाददाता): सीतारामपुर अपर बाजार स्थित श्री अग्रसेन भवन में श्री श्री सार्वजनिक महाबीर कमिटी और चार्याश्री वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा रक्तदान शिविर और निशुल्क रक्त ग्रुप जाँच शिविर लगाया गया।आगंतुक अतिथियों को बेच पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।
सर्व प्रथम मुख्य अतिथि श्री सदाशिव त्रिवेदी जी के कर कमलों द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।ततपश्चात द्वीप प्रज्जवलित किया गया।
उद्घाटन के अवसर पर उद्बोधनी गीत संगीत सुश्री माला मुखर्जी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
जिसमें 21 महिलाओं और पुरुषों ने चढ़ बढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया।लगभग 17 मरीजों ने डॉक्टर से निशुल्क स्वास्थ्य जाँच कराया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ज्योतिष सदाशिव त्रिवेदी,बिशिष्ट अतिथि कुल्टी मदद फाउंडेशन के संस्थापाक एवम महासचिव रवि शंकर चौबे, श्रीमती इन्द्राणी आचार्य महिला पार्षद वार्ड नं 105, मिहिर मंडल निर्देशक नेशनल एडवेंचर, चंद्राणी बनर्जी झिनुक फाउंडेशन, अरुण कर्मकार सचिव ,टुन्का भट्टाचार्य ह्यूमन राइट्स सचिव,तुषार मुखर्जी, विश्वनाथ संघाई,चार्याश्री वेलफेयर सोसायटी के सचिव अनामिका सिंह, गौतम सिंह,सचिव संजय गुप्ता,अध्यक्ष निर्मल गुप्ता मध्यदेशीय, राहुल बराट,संजय दास,दिनेश मोदी और काफी संख्या में लोगों ने योगदान दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *