विधायक गोपाल शर्मा ने 12 वार्डों में की दीपावली की रामा-श्यामा – सिविल लाइंस वासियों को दी शुभकामनाएं, कहा—विकास और सेवा ही हमारी प्राथमिकता

जयपुर (आकाश शर्मा)। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने शनिवार को श्याम नगर एवं शांति नगर मंडल के 12 वार्डों में दीपावली की ‘रामा-श्यामा’ कर कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों से संवाद किया। विधायक शर्मा ने घर-घर जाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और नागरिकों से क्षेत्र की आवश्यकताओं पर चर्चा करने के साथ ही विकास कार्यों का फीडबैक भी लिया। इस दौरान उन्होंने वार्डों में जनसुनवाई कर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सद्भाव और सेवा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास की राह पर अग्रसर है। शर्मा ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनसेवा ही हमारी प्राथमिकता है। सिविल लाइंस क्षेत्र स्वच्छ, आधुनिक और समृद्ध विधानसभा क्षेत्र के रूप में उदाहरण बने यही हमारा संकल्प है। इस उद्देश्य से भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता साथ मिलकर सतत कार्य कर रहा है।
इस दौरान विधायक गोपाल शर्मा के साथ श्याम नगर मंडल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, शांति नगर मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, स्थानीय पार्षद, पार्षद प्रत्याशी और वार्ड एवं बूथ स्तर के सक्रिय कार्यकर्ता साथ थे।

रविवार को यहां करेंगे रामा-श्यामा
विधायक गोपाल शर्मा रविवार को बनीपार्क और सिविल लाइंस मंडल में भी दीपावली की रामा-श्यामा करेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण भी सुनेंगे।

श्याम नगर मंडल के वार्डों में किया जनसंपर्क
शनिवार को विधायक शर्मा ने श्याम नगर मंडल के वार्ड 45, 46, 50, 52, 53 और 54 में जनसंपर्क किया। वार्ड 54 के पंचवटी कॉलोनी, वार्ड 53 के देवी नगर, वार्ड 52 के निर्माण नगर- सी, वार्ड-50 में लक्ष्मण पथ, वार्ड 45 सुशीलपुरा और 46 गायत्री नगर सोडाला में भी विधायक शर्मा ने कार्यकर्ताओं से मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

शांति नगर मंडल में रामा-श्यामा और जनसुनवाई
इसके बाद विधायक शर्मा ने शांति नगर मंडल के वार्ड 41, 44, 40, 39, 38, 43 और 42 में दीपावली की रामा-श्यामा करते हुए जनता से संवाद किया। वार्ड 41 में वरिष्ठ कार्यकर्ता शरदचंद्र राजौरिया के घर स्नेह मिलन हुआ। वहीं, वार्ड 40 में मंडल महामंत्री रामावतार वैदवाल को वरिष्ठतम आदर्श एवं सक्रिय कार्यकर्ता के नाते सम्मानित किया।
बाद में वे वार्ड 39, 38, 43 और 42 में क्षेत्रवासियों से भी रामा- श्यामा करते हुए स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?