भारतीय संस्कृति संसद के दीपावली मिलन समारोह में राम राज्याभिषेक की झलक

कोलकाता, 26 अक्टूबर । कोलकाता स्थित सामाजिक संस्था भारतीय संस्कृति संसद के तत्वावधान में रविवार को दीपावली प्रीति मिलन राम राज्याभिषेक समारोह के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख राजगोपाल सुरेका की परिकल्पना एवं सुरुचिपूर्ण सजावट से लैस राम- दरबार की छटा ही निराली थी । उस पर गायक ओम प्रकाश मिश्र ने श्रीरामचरितमानस के उत्तरकांड में वर्णित राम राज्याभिषेक से संबंधित चौपाइयां, दोहे एवं छन्दों की सस्वर प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संस्था की उपाध्यक्षा डॉ. तारा दूगड़ ने कहा कि राम पुनर्नवा हैं। हमारे भीतर जो कुछ अच्छा है, शाश्वत है वह राम ही हैं। राम हमारे जीवन के कण- कण और क्षण क्षण में रमे हुए हैं। कार्यक्रम के अंत में विजय झुनझुनवाला ने संगीतमय सुन्दर स्वरों में गाकर बताया कि भगवान से हमें क्या मांगना चाहिए। तत्पश्चात उन्होंने आभार ज्ञापन किया।

कार्यक्रम में राजेश दूगड़, महावीर बजाज, केतन सतनालीवाला, सुभाष अग्रवाल, भागीरथ चांडक, शिवकिशन दमानी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, महेश शाह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *