रानीगंज में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी

रानीगंज। परंपरा और भारतीय संस्कृति के अनुरूप इस वर्ष भी गणेश उत्सव यानी गणेश चतुर्थी का पर्व रानीगंज अंचल में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। खासकर स्कूली छात्रों में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

रानीगंज ज्ञान भारती स्कूल में आयोजित गणेश पूजा में विद्यालय के चैयरमेन अनीश भरतिया ने कहा कि छात्र जीवन में सरस्वती पूजा का विशेष महत्व है, लेकिन छात्र जीवन की शुरुआत गणेश पूजन से होती है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार किसी भी शुभ कार्य का आरंभ गणेश पूजा से किया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना की और पूरे उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया। स्कूल मैनेजर कमेटी के प्रमुख सरवन कुमार तोदी , प्रधानाध्यापक अमित साव सहित कई शिक्षकगणों की अपस्थिति रही। इस विद्यालय में गणेश पूजा की एक विशेष परंपरा है, जिसके कारण यहां पूर्व छात्र भी शामिल होने आते हैं। सुबह से ही “जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा…” की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
दुर्गा विद्यालय स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ इसके अलावा रानीगंज एवं आसपास के लगभग सभी विद्यालयों में गणेश पूजा का आयोजन किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ गणेश उत्सव ने पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्सव का वातावरण बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *