कोलकाता में अधेड़ प्रेमी जोड़े का शव बरामद

 

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गरफा थाना अंतर्गत सरत बोस कॉलोनी इलाके में एक महिला और उसके प्रेमी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। दावा किया जा रहा है कि व्यक्ति ने पहलै महिला की हत्या की जिसके बाद खुदकुशी की है। बुधवार सुबह बरामद हुए शव के बारे में पुलिस ने बताया है कि करीब 65 साल उम्र के गोवर्धन सेठ पिछले पांच सालों से इलाके की फ्लैट में रहते थे। 45 साल की महिला शांति सिंह भी नियमित तौर पर उनके घर आती जाती थी। दावा है कि बुधवार की सुबह गोवर्धन ने शांति की बहन मुन्नी सिंह को फोन किया था और बताया था कि गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है। उसने यह भी बता दिया कि फ्लैट में शांति का शव पड़ा हुआ है। मुन्नी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने महिला का शव बरामद कर लिया। फ्लैट गोवर्धन का ही है। उसके बारे में पता लगाया तो पुलिस को जानकारी मिली कि बालीगंज से ढाकुरिया के बिच रेल लाइन पर उस व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था।
इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि शांति को मौत के घाट उतारने के बाद उन्होंने खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *