दुर्गापुर के प्रणबानंद विद्यामंदिर में हिरोशिमा-नागासाकी दिवस मनाया गया

दुर्गापुर। दुर्गापुर स्टील टाउनशिप स्थित प्रणबानंद विद्यामंदिर में बुधवार को परमाणु बम विस्फोट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर हिरोशिमा-नागासाकी दिवस मनाया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एक हजार से अधिक विद्यार्थियों के साथ बी-जोन क्षेत्र में शांति मार्च में भाग लिया। इसके साथ ही, परमाणु हथियारों के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और परमाणु युद्ध को रोककर शांतिपूर्ण भविष्य सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गौरतलब है कि हिरोशिमा दिवस 6 अगस्त को मनाया जाता है। इसी दिन 1945 में जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया गया था। यह दिवस दुनिया भर में परमाणु युद्ध की भयावहता और शांति एवं परमाणु निरस्त्रीकरण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर “लिटिल बॉय” नामक परमाणु बम गिराया था। इस बम हमले में कई लोग उसी वक्त मारे गए थे और शहर मलबे में तब्दील हो गया था। हिरोशिमा दिवस हर साल 6 अगस्त को इस हमले के पीड़ितों की याद में और परमाणु हथियारों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। यह परमाणु बम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने का भी दिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *