“प्रदेश कांग्रेस ने बंगाली भाषीयो पर अत्याचार के खिलाफ कोलकाता में विरोध रैली निकाली”

कोलकाता : पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कोलकाता के बड़ाबाजार स्थित रबिंद्रनाथ टैगोर के ठाकुरबाड़ी के सामने भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषा भाषी लोगों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एक बड़ी प्रतिवाद रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व सभापति सुभांकर सरकार ने किया। इस दौरान पार्षद संतोष पाठक, अमिताभ चक्रबर्ती और तपस मजूमदार सहित कई प्रमुख कांग्रेस नेता मौजूद थे।

रैली के साथ ही बड़ाबाजार जिला कांग्रेस ने भी जुलूस निकाला, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य रैली में सम्मिलित हुआ। जुलूस में भोला यादव, संजय पाठक, शिवराज बाल्मीकि, पंकज सोनकर, नागेश सिंह, उत्तम सोनकर, परवेज खान, विक्रम सिंह, विकाश यादव, ददन सिंह, मो: सरफराज, मो: हुसैन, अकीब जहूर, संजीव शर्मा, राजनरायन मिश्रा, अंजनी दुबे, गजेंद्र चौबे, कुणाल चतुर्वेदी, रशीद मल्लान और सैकड़ों कार्यकर्त्ता भी उपस्थित थे।

इस रैली का उद्देश्य भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषी लोगों के साथ हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ जनप्रतिरोध और आवाज बुलंद करना था। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर बंगालियों के विरुद्ध भेदभाव और उत्पीड़न की निन्दा की ! इस आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई।

इस प्रकार प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर इसे गंभीर मामला बताया और बंगाली समाज के प्रति सहानुभूति और समर्थन जताया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?