रानीगंज/ देवी शक्ति संस्था की राजस्थानी महिलाओं ने तीज का महोत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें पारंपरिक राजस्थानी लोकनृत्य, गीत, खेलकूद प्रतियोगिताएं और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियाँ शामिल थीं।
मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज सराफ ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया एवं कहां की रानीगंज की खासकर राजस्थानी महिलाएं सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है प्रत्येक पूजा त्यौहार पर महानगरों के तर्ज पर कार्यक्रम का आयोजन करके पूरे माहौल को पारिवारिक एवं आनंदमय बना देती है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महिला विंग इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष अनीशा भुवालका दुबे ने कहा कि रानीगंज में सभी लोग सामाजिक कामों में समय देते हैं महिलाएं भी अपने घरों का दायित्व संभालने के पश्चात सामाजिक कामों में बढ़ चढ़कर योगदान देती है यह शहर की बहुत ही सकारात्मक माहौल है।
राजस्थानी महिलाओं ने लहरिया पहनकर तीज महोत्सव मनाया।
घूमर नृत्य करके कार्यक्रम को यादगार बनाया देवी शक्ति की अध्यक्ष स्वीटी लोहिया ने बताया कि प्रश्नोत्तरी, घूमर, मेहंदी, थाली मेकिंग, बणी ठणी जैसी कईप्रतियोगिताएं में महिलाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। संस्था की महासचिव दीप्ति श्रॉफ ने अतिथियों का स्वागत किया।