कवि सुभाष मुखोपाध्याय की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

 

कोलकाता, 8 जुलाई  : विख्यात कवि सुभाष मुखोपाध्याय की पुण्यतिथि पर मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक संदेश जारी करते हुए लिखा, “प्रख्यात कवि सुभाष मुखोपाध्याय की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। व्यक्तिगत जीवन में मुझे उनका स्नेह प्राप्त हुआ था – यह मेरे लिए एक महान उपलब्धि रही है।”

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भावुक होते हुए बताया कि उनके प्रयासों से कोलकाता मेट्रो में एक प्रमुख स्टेशन सुभाष मुखोपाध्याय के नाम पर स्थापित किया गया, जिसे वह अपने लिए एक गर्व की बात मानती हैं।

ममता बनर्जी ने आगे लिखा कि सुभाष मुखोपाध्याय की प्रसिद्ध काव्य संकलन ‘पदातिक’ के नाम पर एक नई ट्रेन ‘पदातिक एक्सप्रेस’ की शुरुआत की गई थी, जो आज भी दक्षिण बंगाल और उत्तर बंगाल को जोड़ती है और यह कवि के सम्मान में गौरव के साथ चल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *