डा. सीमा गुप्ता को मिलेगा कबीर कोहिनूर सम्मान

कोलकाता, 24 जून। अखिल भारतीय कबीर मठ और सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 10-11 जुलाई 2025 को राजस्थान राज्य के नागौर स्थित बड़ी खाटू में कोलकाता निवासी साहित्यकार डा. सीमा गुप्ता को वर्ष 2025 का कबीर कोहिनूर सम्मान दिया जाएगा। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष और पीठाधीश्वर भरत भूषण महंत डा. नानक दास ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कबीर दास की 628वीं जयंती वर्ष के मौके पर विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले देशभर के सौ लोगों को उक्त सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रदेशों से लोगों‌ का चुनाव किया गया है। पश्चिम बंगाल से एक मात्र डा. सीमा गुप्ता का चयन‌ हुआ है। इसके अलावा कबीर‌ टाइगर (नई दिल्ली) को समाजसेवा और राकेश वशिष्ठ (राजस्थान) को पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उक्त‌ सम्मान दिया जाएगा। मालूम हो कि इससे पहले डा. गुप्ता को नारी शक्ति सम्मान, पैरोकार काव्य सम्मान, इंद्रप्रभा प्रतिमा सम्मान, डी. लिट की मानक उपाधि, मिथिला गौरव सम्मान और शहीद भगत सिंह सम्मान मिल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *