
कोलकाता । बड़ाबाजार के वार्ड 41 के मछुआ फल मंडी के समीप हुए ऋतुराज होटल अग्निकांड के प्रतिवाद में प:ब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभापति शुभांकर सरकार के नेतृत्व में कॉलेज स्क्वायर स्थित कलकत्ता विश्वविद्यालय के पास से प्रतिवाद रैली निकालकर बोरो 5 का घेराव कर ज्ञापन दिया गया।रैली में उपस्थित पार्षद संतोष पाठक ने कहा इस अग्निकांड मै जो दोषी है उनके ऊपर सख्त कारवाई हो।कार्यकर्ताओं द्वारा द्वारा हाथों में पोस्टर लेकर मेयर के खिलाफ नारबाजी की गई ओर इस्तीफा मांगा गया।

मौके पर अमिताभ चक्रवर्ती,तापस मजूमदार,तपन अग्रवाल उपस्थित थे।इधर बड़ाबाजार जिला कांग्रेस द्वारा पदयात्रा निकालकर मुख्य जुलूस में शामिल हुई।भोला यादव,रविन्द्र तिवारी, कालीनाथ सिंह,सुभाष सिंह,परवेज़ खान,दयाशंकर मिश्रा,दीपक सिंह,संजय पाठक,अशफाक अहमद,पंकज सोनकर,प्रदीप साहू,कृष्णमोहन पाण्डे,मो:सरफराज,मो हुसैन,अनुज कोचर, संजीव शर्मा,अजीत सिंह, ज्वालाप्रताप सिंह,विनोद दुबे,अंजनी दुबे,गजेंद्र चौबे,अजीब जहूर,खालिद रेजा,रामबाबू शुक्ला,मृत्यंजय सिंह, हबीबुर्रहमान,सोनू ठाकुर, व अन्य सैकड़ो कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

