रानीगंज। रानीगंज ब्लॉक आर एम पी ए की तरफ से डॉक्टर नोरमन बेटहुन स्कूल का एक मेडिकल क्लास मंगलपुर सुभदर्शनी हॉस्पिटल में आयोजित किया गया। मेडिकल क्लास में भारी संख्या में ब्लॉक के सदस्य उपस्थित थे। विशिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉक्टर अभिषेक
मंडल, अस्पताल के कार्यकर्ता और इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से अस्पताल की सीईओ अंतरा मैडम और विकाश राउत को धन्यवाद दिया गया। स्कूल इंचार्ज बिस्वजीत चंद, प्रशिक्षक गौरव मित्र और सुबी रंजन सरकार ने प्रशिक्षण क्लास को सफल बनाया। स्थानीय लोगों में भी इस बात की सूचना मिलते ही खुशी की लहर दौड़ गई। अस्पताल में भिन्न भिन्न उपचारों के चिकित्स्क भी उपस्थिति भी है जिससे मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। इस बात की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने दिया।