Pahalgam Terror Attack : आतंकी हमले के मुद्दे पर कल सर्वदलीय बैठक करेगी केंद्र सरकार, रक्षा मंत्री करेंगे अध्यक्षता

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एजेंसी) :केंद्र सरकार पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर वीरवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित करेगी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संभावना है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सिंह इस मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों ने मांग की थी कि सरकार को इस मुद्दे पर सभी दलों की एक बैठक बुलानी चाहिए।

संभावना है कि सिंह इस नृशंस आतंकी हमले पर विभिन्न दलों के नेताओं को पूरी जानकारी देंगे। पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में कम से कम 26 लोगों की जान गई। बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लंबे अंतराल के बाद नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए सबसे भीषण आतंकी हमले के आलोक में मंत्रिमंडल की रक्षा मामलों की समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *