
कोलकाता! श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के द्वारा रामनवमी के उपलक्ष में राम मंदिर के निकट राम भक्तों और यात्रियों की सेवा हेतु जल और शरबत का वितरण किया गया।

समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता, प्रधान सचिव बिमल दीवान और संयुक्त सचिव पवन बंसल एवं सुबाष सावलदावाला की देखरेख मे एवं मार्ग दर्शक राज कुमार बोथरा की सलाह पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चला। इस बार राम नवमी के दिन लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।भारी संख्या में पुरुष महिलाएं और बच्चे राम का जयकारा करते हुए देखे गए।इस दोरान लोकप्रिय कौनसीलर महेश शर्माजी ,राजेश सिन्हाजी ,मो जयमुदीनजी एवं मनोज चौधरी,महेश काबरा ,सुशील जोशी ,सुमित झुनझुनवाला उपस्थित रहे।
