

कोलकाता, 2 अप्रैल। हिंदी साहित्य की सेवा में जुटी सीमा गुप्ता को साहित्य के क्षेत्र उल्लेखनीय योगदान के लिए बीते दिनों नई दिल्ली में डी. लिट (Doctor of Litterarum) की मानद उपाधि प्रदान की गई। मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड्स के प्रमुख सीपी यादव, सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता राम अवतार शर्मा, सेंडल फुड इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कबीर टाइगर और वरिष्ठ पत्रकार राकेश विशिष्ट की मौजूदगी में सीमा गुप्ता को डी. लिट की मानद उपाधि के तहत अशोक स्तंभ, सम्मान पत्र और प्रमाण पत्र दिया गया। 30 मार्च को कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हुई सीमा गुप्ता 31 मार्च को दिल्ली से डा. सीमा गुप्ता बनकर लौटी। मालूम हो कि इससे पहले सीमा गुप्ता को नारी शक्ति, पैरोकार काव्य सम्मान, गीतों का सफर जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है।