नारकेलडांगा के कागज़ कारखाने में लगी आग

 

कोलकाता, 22 मार्च । महानगर कोलकाता के नारकेलडांगा स्थित कागज़ कारखाने में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब छह बजे नारकेलडांगा रोड पर एक बहुमंजिली इमारत के नीचे स्थित कागज़ कारखाने में आग लग गई। वहां कागज के बक्से रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं से ढक गया। घटना की खबर दमकल विभाग को दी गई। आग की खबर मिलते ही छह दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग कैसे लगी यह पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *